-->

All Right Reseved

Saturday, 26 December 2020

वजीरगंज को मिला नगर पंचायत का दर्जा

 नगर पंचायत का दर्जा मिलने से प्रखंडवासियों में हर्ष 



गया : संघर्ष पुरूष चितरंजन कुमार चिंटूभैया ने कहा संघर्ष से वजीरगंज विकास की ओर बढ़ चला है। वजीरगंज को नगर पंचायत की दर्जा दिलाने की मुद्दा उठाया तो बिहार सरकार ने वजीरगंज को नगर पंचायत की दर्जा दी। जिससे वजीरगंजवासियों में उत्साह है। इस नेक कार्य के लिए  नीतीश सरकार को शुभकामनाएँ देते हैं।

वर्षों का सपना साकार हो गया क्योंकि  वजीरगंज को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हो गया।

इस फैसले पर नीतीश सरकार के कैबिनेट की मुहर लग गई है। जिससे आमजनों के चीरप्रतीक्षित माँग पूरा हुआ है। लोगों ने नीतीश सरकार को इस नेक कार्य के लिए शुक्रिया अदा किया है। 

विकास से वंचित वज़ीरगंज का अब सही मायने में विकास होगा। समझो, वजीरगंज का भाग्योदय हुआ। नगर पंचाय होने से वज़ीरगंज को अनेक सरकारी सुविधाएँ प्राप्त होंगे। जिससे वजीरगंज का उत्थान होगा। अब विकास के मुख्यधारा से वजीरगंज जुड़ जाएगा। इस ऐतिहासिक फ़ैसला से प्रखंडवासियों में खासा हर्षोल्लास है। 

➖AnjNewsMedia

No comments:

Post a Comment

LazyLoad.txt Displaying LazyLoad.txt.