फूटवॉल-क्रिकेट टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच कल
तरवां सर्वोदय क्रीड़ा परिषद् के सौजन्य से आयोजित
क्रिकेट मैच का फ़ाइनल खेल वजीरगंज प्रखंड बनाम फतेहपुर प्रखंड के बीच
फूटवॉल मैच का भिड़ंत बिहार- झारखंड के बीच
गया : जिले के वजीरगंज प्रखंड के तरवां सर्वोदय क्रीड़ा परिषद् के सौजन्य से कल रविवार को फूटवॉल मैच के साथ ही साथ क्रिकेट टूर्नामेंट का भी फ़ाइनल मैच खेला जायेगा। फूटवॉल मैच का मुकाबला बिहार वजीरगंज के नौडीहा बनाम झारखंड के कोडरमा के बीच होगा।
![]() |
तरवां खेल ग्राउंड में खेल आयोजन कल तैयारी पूरी |
वहीं क्रिकेट मैच का फ़ाइनल खेल वजीरगंज प्रखंड बनाम फतेहपुर प्रखंड के बीच होगा। उक्त मैच को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। खेल को लेकर sarvoday krida parishad द्वारा tarwa Khel Maidan में खेल की पूरी व्यवस्था किया जा रहा है। खेल ग्राउंड को साफ-सफाई कर रौशनी की पूरी व्यवस्था किया है ताकि खेल में कोई परेशानी ना हो। ऐसी मैदान पर कल भिड़ेंगे खिलाड़ी। खेल के लिए मैदान पूरी तरह तैयार।
![]() |
खेल ग्राउंड साफ |
ग्रामीण इलाके में खेल के अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी देखने जुटते हैं। खेल को बढ़ाबा देने के लिए क्षेत्र में प्रचार- प्रसार भी किया जा रहा है। sarvoday krida parishad द्वारा tarwa Khel Maidan में इस तरह के आयोजन बारहो मास आयोजित किया जाता है। जिससे खेलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें बढ़ावा मिलता है।
![]() |
वजीरगंज प्रखंड के तरवां सर्वोदय क्रीड़ा परिषद् |
यही वजह है कि sarvoday krida parishad द्वारा tarwa Khel Maidan पर बराबर खेल का आयोजन होता है। जिसमें क्षेत्रवासियों का भी खासा सहयोग मिलता है। जिससे खेल आयोजक को खेल- खेलवाने में मज़ा आता है। और बेहतर तरीके से खेल का आयोजन होता है।
tarwa Khel Maidan को ही स्टेडियम बनाने की सरकारी पहल है। जिससे ग्रामीण प्रतिभावान खेलाड़ियों को अपने इलाके में ही खेल खेलने का मौका मिलेगा। खेलो- खेल कार्यक्रम के तहत ग्रामीण खेलाड़ियों को भी खेल में बढ़ने का सुहाना अवसर होगा।
![]() |
खेल के लिए व्यवस्था दुरुस्त |
जाहिर हो इस khel maidan में वर्षों से खेल होता आ रहा है। यही मुख्य वजह है की tarwa Khel Maidan इलाके में प्रसिद्ध है। इस खेल मैदान में कई तरह के खेल खेलवाया जाता रहा है। इसी खासियत की वजह से इस खेल मैदान को स्टेडियम का दर्जा मिलने वाला है। शायद, जल्द ही स्टेडियम निर्माण का कार्य आरम्भ होगा। जिससे इस मैदान की भव्यता और भी बढ़ जाएगी।
कल यानि 28 फरवरी को इस खेल ग्राउंड पर रोचक मुकाबले का खेल देखने को मिलेगा। खेल के लिए आयोजक मंडल की व्यवस्था चुस्तदुरुस्त।
इस मौके पर कई जाने-माने प्रतिष्ठित लोग खेल कार्यक्रम में करेंगे शिरकत। जिससे बढ़ेगा खेल का आकर्षण। जिससे खेलाड़ियों के भी बढ़ेंगे हौसले, और रोचक होगी मुकाबला।
- अंज न्यूज़ मीडिया की प्रस्तुति Presentation : AnjNewsMedia
No comments:
Post a Comment