गया के अनुज बने जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष
गया जिला से अनुज कुमार सिंह को फिलवक्त जदयू का प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर मनोनीत किया गया है।
जाहिर हो बिहार प्रदेश जनता दल यू के नई कमेटी की सूची जारी कर दी गई है।
जारी सूची में गया जिला से एक उपाध्यक्ष, तीन महासचिव सहित एक सचिव मनोनीत किया गया है।
जनता दल यू के नेता विनोद कुमार ने सूची का स्वागत किया है। उन्होंने उक्त मनोनीत साथियों को शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो जनता दल यू के पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
इस मौके पर श्री सिंह को जदयू के नेताओं ने बधाई दी।
No comments:
Post a Comment