All Right Reseved

Sunday, 13 June 2021

DM reprimanded the officers

 अस्पताल की लचर व्यवस्था देख भड़के डीएम


गया : जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में जलजमाव से निजात पाने हेतु अस्थाई रूप का नाला निर्माण कराने के लिए नगर आयुक्त गया नगर निगम श्री सावन कुमार, अधीक्षक अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल, कार्यपालक अभियंता बुडको, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी सहित स्वास्थ्य विभाग के अभियंताओं के साथ पूर्व में विचार विमर्श किया गया था। 



                     इसी परिप्रेक्ष्य में जिला पदाधिकारी द्वारा आज निर्माणाधीन नाले का जायजा लिया गया। उन्होंने निदेश दिया कि एमसीएच वार्ड तथा इ०इन०टी० वार्ड के निकट जलजमाव के पानी को निकालने हेतु सड़क के किनारे लगभग 3 फीट की ऊंचाई वाला रिटेनिंग वॉल निर्माण कराने का निदेश दिया। रिटेनिंग वॉल निर्माण होने से ऊंचाई वाले क्षेत्र से आने वाले बरसात का पानी सड़क पर तथा वार्ड में प्रवेश नहीं करेगा। रिटेनिंग वॉल निर्माण होने से वर्षा का पानी गड्ढा में चला जाएगा, यत्र तत्र तथा वार्डो में पानी प्रवेश नहीं करेगा।

                     जिला पदाधिकारी ने लॉन्ग टर्म के लिए पक्का नाला का निर्माण तथा जगह-जगह पर चेंबर बनाने को कहा ताकि पंप द्वारा एकत्र जगह से पानी को निकासी किया जा सके।

                      ईएनटी भवन की छतों पर वर्षा के जल को निकासी के लिए सभी ड्रेन को एक जगह जोड़कर उसे एक पॉइंट पर लाकर ड्रेन करने का निदेश दिया गया ताकि छत का वर्षा जल सड़क पर या वार्डों में न जाएं।

                      जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारी तथा अभियंताओं को निर्देश दिया कि यथाशीघ्र पानी निकासी की कार्य पूर्ण करने सुनिश्चित करेंगे। 

                      जिला पदाधिकारी द्वारा शिशु वार्ड में ए०ई०एस०/जे०ई० के मरीज, आईसीयू शिशु वार्ड (एन आई सी यू) का निरीक्षण करते हुए वार्डो की सफाई, निर्बाध बिजली, वार्डो का रंगाई पुताई, वायरिंग सहित अन्य कार्यों को अच्छी तरह पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि ए०ई०एस०/जे०ई० वार्ड को ससमय तैयार करावे ताकि आवश्यकता पड़ने पर ए०ई०एस०/जे०ई० के मरीजों को भर्ती किया जा सके। जिला पदाधिकारी ने सभी उपकरणों को अभी से लेकर 3 महीने तक निर्बाध रूप से चलंत अवस्था में रखने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी को बताया गया कि ए०ई०एस०/जे०ई० के दवा कीट तैयार कर लिया गया है। ए०ई०एस०/जे०ई० के मरीजों के लिए ऑक्सीजन, दवा सहित अन्य सभी उपकरण पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहे ताकि आवश्कतानुसार उपयोग किया जा सके। 

                      निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त गया नगर निगम, सहायक समाहर्ता, अधीक्षक अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल, प्राचार्य अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य वरीय चिकित्सक तथा अभियंतागण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

LazyLoad.txt Displaying LazyLoad.txt.