All Right Reseved

Friday, 11 June 2021

Health Benefits of Acharya Chandana in Pune

 वीरायतन  की संस्थापिका सुविख्यात आचार्य चंदनाजी अपनी बेहतर चिकित्सा के लिए गईं पुणे


राजगीर, नालंदा : वीरायतन  की संस्थापिका सुविख्यात आचार्य श्री चंदनाजी महाराज अपनी बेहतर चिकित्सा के लिए अध्यक्ष डॉ अभय फिरोदियाजी के अपने चार्टर प्लेन द्वारा गया एयरपोर्ट से कल पुणे चलीं गईं।






प्रबंधक अंजनी कुमार ने बताया कि पुणे में स्वास्थ्य लाभ करने के बाद कच्छ, पालीताना, मुंबई की यात्रा करते हुए अपने भक्तों से मिलते हुए वापस पर्युषण के पहले राजगीर पधारेंगीं।

इसी क्रम में श्री कुमार ने आगे बताया कि इस पचासी वर्ष के उम्र में भी ताई महाराज वीरायतन के आने वाले 10 से 15 साल के प्रोजेक्ट पर कार्य कर  रही हैं। जो अनूठा है ही, अद्भुत भी।


जाहिर हो मुंबई में वीरायतन का एक बड़ा सेंटर का प्रारूप तय हो रहा है उस पर भी चर्चा वहां करेंगीं तथा पुन: राजगीर लौटने के बाद राजगीर में डायग्नोस्टिक सेंटर के निर्माण पर कार्य दूरंतो गति आरंभ होगा।

ज्ञात हो उपाध्याय यशा जी, साध्वी विभा जी, साध्वी श्रुति जी एवं  साध्वी सम्प्रज्ञा जी उनके संग हैं।


इस मौके पर वीरायतन, राजगीर से  सैकड़ों भक्तों ने चिकित्सकीय बेहतरीन लाभ की कामनाओं सहित आचार्य चंदनाजी को पुणे के लिए रवाना किया।

No comments:

Post a Comment

LazyLoad.txt Displaying LazyLoad.txt.