All Right Reseved

Saturday, 17 July 2021

Panchayat Election VC: पंचायत चुनाव सफलता हेतु बैठक में DDC

पंचायत चुनाव- 2021 हेतु VC Meeting

गया: उप विकास आयुक्त, गया श्री सुमन कुमार की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव, 2021 को सफलतापूर्वक, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से आयोजित कराने हेतु सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया।


Panchayat Election VC: पंचायत चुनाव सफलता हेतु बैठक में DDC
In VC Meetin DDC, Gaya
बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, गया श्री सुनील कुमार ने कहा कि मतदाता सूची तथा मतदान केंद्र के परिवर्तन संबंधी संशोधित प्रस्ताव सोमवार तक निश्चित रूप से भेजना सुनिश्चित करें। ब्रजगृह तथा मतगणना स्थल का चयन, ईवीएम मूवमेंट प्लान, मतपेटिका का ग्रीसिंग, मरम्मत एवं रंगाई, प्रशिक्षण की व्यवस्था, नगरीय क्षेत्र (प्रपत्र 1, 2 एवं 3) का अद्यतीकरण, निर्वाची पदाधिकारी/सहायक निर्वाची पदाधिकारी को नामित किया जाना, प्राप्त शिकायतों का अनुपालन इत्यादि आवश्यक बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। 

               बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि -

             1. नए नगर निकाय बनने से पंचायत का नाम बदलने के कारण संशोधित मतदाता सूची का प्रस्ताव हर हाल में सोमवार (19 जुलाई, 2021) तक भेजना सुनिश्चित करें ताकि निर्वाचन आयोग से अनुमोदन प्राप्त किया जा सके।

            2. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी पुनः एक बार मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन स्वयं जाकर कर लें तथा यह सुनिश्चित कर लें कि मतदान केंद्र मुखिया के घर से 100 मीटर की अधिक दूरी पर बनाया गया है। साथ ही यदि कोई मतदान केंद्र पुराना भवन, जर्जर भवन में है, तो नए मतदान केंद्र का प्रस्ताव यथाशीघ्र भेजें। 

            3. ब्रजगृह तथा मतगणना स्थल का अच्छी तरह चयन करना सुनिश्चित करें। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि वे ब्रजगृह तथा मतगणना स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर लें ताकि सुरक्षा एवं स्थान की सुविधा इत्यादि की समीक्षा हो सके। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रजगृह तथा मतगणना स्थल का प्रस्ताव अनुमण्डल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के संयुक्त अनुमोदन से भेजेंगे। साथ ही मतगणना केंद्र एवं ब्रजगृह का नक्शा (मैप) भी उपलब्ध करावें। 

            4. बैठक में बताया गया की ईवीएम का एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) जिला स्तर पर किया जाएगा। इसके उपरांत ज़िले के सभी प्रखण्डों को आवश्कतानुसार ईवीएम उपलब्ध कराया जाएगा। 

            5. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मतपेटिका की ग्रीसिंग, मरम्मती एवं रंगाई के संबंध में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जल्द ही मतपेटिका की ग्रीसिंग, मरम्मती एवं रंगाई करवाना सुनिश्चित करें। 

            6. बैठक में चुनाव प्रशिक्षण हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रशिक्षण का स्थल चिन्हित कर प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करें।

            6. बैठक में थानाध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों/गुंडा तत्वों पर धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए नियमित रूप से प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करेंगे। 

            7. बैठक में निर्देश दिया गया कि निर्वाचन संबंधी सभी कार्य महत्वपूर्ण है, इन्हें ससमय पूरा किया जाना आवश्यक है, यह सुनिश्चित करेंगे।

Panchayat Election VC: पंचायत चुनाव सफलता हेतु बैठक में DDC
Panchayat Election VC

                बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सहायक समाहर्ता, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्त्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्त्तागण, अनुमंडलीय निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

LazyLoad.txt Displaying LazyLoad.txt.