गया को स्मार्ट सिटी की दर्जा देने की मांग
स्मार्ट सिटी की सूचि से बहार है गया जिला
विश्व पर्यटन के मानचित्र पर स्थान रखता है गया
गया शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए केंद्र सरकार से लगाई गुहार
![]() |
HarDeep Singh Puri, Minister, Delhi |
![]() |
दिल्ली पहुंची गया शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की मांग गया से दिल्ली तक संघर्ष ! बस, सिर्फ उम्मीद और भरोसा |
गया शहर को स्मार्ट सिटी बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, सोमनाथ पासवान, भगवान प्रसाद, बुधु राम आदि ने शहरी विकास मंत्री को ज्ञापन दिया। जिससे गया शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की उम्मीद जगी है।
संघर्ष समिति के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार राज्य के पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर एवम् बिहारशरीफ देश के स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल है, परंतु अंतर्राष्टीय ख्याति प्राप्त, विश्व पर्यटन के मानचित्र पर स्थान रखने वाला गया शहर को अलग रखा गया है। जो चिंतनीय है। निरंतर मांग के बाद भी अभी तक स्मार्ट सिटी की सूचि में गया शहर को स्थान नहीं मिला है।जिसके वजह से गयावासियों में काफी मायूसी है।
Pls Watch This Link : Minister Shahnawaz: मगध क्षेत्र के औद्योगिक परिदृश्य पर परिचर्चा
Pls Watch This Link : IndustryMinister: मंत्री से जगा उद्योग विकास की उम्मीद
Pls Watch This Link : Ramayana Circuit: सीताकुंड को रामायण सर्किट से जोड़ने की मांग
Pls Watch This Link : Wazirganj Gaya: वर्षों से उपेक्षित एरु स्टील प्रोसेसिंग यूनिट का निर्माण
Pls Watch This Link : Smart City: गया को स्मार्ट सिटी में शामिल करने की मांग
नेताओं ने कहा कि गया शहर स्मार्ट सिटी की सभी अहर्ताएं रखती है, चाहे गया नगर निगम की साफ-सफाई का काम हो, सड़क, रेल, वायु तीनों मार्ग की सुविधा हो। बिहार के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों का हब, विष्णुपद मंदिर, महाबोधि मंदिर के कारण प्रति वर्ष लाखों की संख्या में देश सहित विदेश से लोग पिंडदान करने, भगवान बुद्ध का पूजा-अर्चना करने, देशभर से छात्रों के पढ़ने आने का सिलसिला आदि को देखते हुए गया शहर को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल करना चाहिए। जो विकास के मद्देनजर नितांत जरुरी है।
ऐसी मांग को लेकर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री को सौपा ज्ञापन :-
सेवा में,
श्री हरदीप सिंह पूरी
माननीय केंद्रीय नगर विकास मंत्री
भारत सरकार, नई दिल्ली।
विषय - अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एवं विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थान रखने वाला बिहार राज्य के गया शहर को देश के स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल करने के संबंध में ।
महाशय,
उपर युक्त विषय के संबंध में हम गया शहर स्मार्ट सिटी बनाओ संघर्ष समिति के लोग आपका ध्यान निम्नलिखित बिंदुओं पर आकृष्ट कराना चाहते हैं ---
1. अति प्राचीन एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तथा विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला बिहार राज्य के गया शहर को देश के स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल होने की नितांत आवश्यकता है।
2. गया, बोधगया जो भगवान विष्णु, बुद्ध की ज्ञानभूमि, मोक्षभूमि की धरती पर प्रतिवर्ष लाखों, लाख की संख्या में लोग पिंडदान करने, बोधगया भगवान बुद्ध का पूजा-अर्चना करने देश-विदेश से लोग आते हैं।
3. सड़क, रेल, वायु तीनों मार्गो की बेहतर सुविधा, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय मार्ग की सुविधा यानी जीटी रोड, ग्रैंड कोड रेलवे लाईन, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है।
4. बिहार राज्य की राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, बिहारशरीफ, भागलपुर चार शहर देश के स्मार्ट शहरों में शामिल है परंतु बिहार के महत्वपूर्ण गया शहर को अभी तक स्मार्ट सिटी नहीं बनाया गया।
5. गया नगर निगम के 53 वार्डो में विगत कई वर्षों एवं देश के अभी तक चार फेज में बनाए गए स्मार्ट शहरों की सूची जारी होने से पहले स्वच्छता, सफाई जैसे स्मार्ट सिटी की सभी शर्तों के अनुकूल काम करने के बाद भी अभी तक स्मार्ट सिटी नहीं बनाया गया।
6. गया शहर के प्रमंडलीय मुख्यालय, पौराणिक महत्व,पर्यटन स्थल,केंद्रीय विश्वविद्यालय, आईआईएम, ओटीए, डीआरडीओ, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिग कॉलेज, होने के कारण यहां सालभर पर्यटकों, छात्रों, पिंडदान करने वालो का आना-जाना लगा रहता है।
![]() |
www.anjnewsmedia.com |
अतः श्रीमान से निवेदन है कि बिहार राज्य के गया जिला जो स्मार्ट शहर की सभी अहर्ताएं रखती है, एवम् गया सहित बिहारवासियों की वर्षो से तीव्र मांग को देखते हुए गया शहर को देश की स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल करने की कृपा करें।
No comments:
Post a Comment