All Right Reseved

Tuesday, 3 August 2021

Smart City: गया को स्मार्ट सिटी में शामिल करने की मांग

गयावासियो के लगातार मांग के बाबजूद गया शहर को देश के स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल क्यों नहीं कर रही सरकार:  कांग्रेस


अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह गया शहर को स्मार्ट सिटी बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक प्रो विजय कुमार मिठू, सह संयोजक प्रो अरुण कुमार प्रसाद, बाबूलाल प्रसाद सिंह, युगल किशोर सिंह,राम प्रमोद सिंह,टिंकू गिरी, शशि किशोर शिशु, विद्या शर्मा, सकलदेव चंद्रवंशी,  शिव कुमार चौरसिया, दामोदर गोस्वामी, विनोद बनारसी, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र सिंह, विनय कुमार सिन्हा, श्रीकांत शर्मा, राम प्रवेश सिंह, आदि ने स्थानीय टॉवर चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए कहा कि आखिर कौन ऐसा कारण है कि देश में अभी तक चार फेज में बनाए गए एक सौ स्मार्ट सिटी में बिहार के पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, बिहारशरीफ शामिल है, परंतु अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त, विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थान रखने वाला गया शहर को अभी तक स्मार्ट सिटी नहीं बनाया गया।

Smart City: गया को स्मार्ट सिटी में शामिल करने की मांग, Demand to include Gaya in Smart City, AnjNewsMedia
गया को स्मार्ट सिटी बनाने की मांग 
नेताओं ने कहा कि बिहार के गया शहर अतिप्राचीन शहर होने कर साथ यह सड़क, रेल एवम् वायु तीनों मार्गो के जुड़ा, पांच जिलों का प्रमंडलिय मुख्यालय,वर्षो पुराना नगर निगम, सहित स्मार्ट सिटी के सभी अहर्ताओं को पूरा करने वाला शहर है।

         बिहार के उच्च शैक्षणिक संस्थानों का हब, जैसे आई आई एम्, केंद्रीय विश्वविद्यालय, ओ टी ए, डी आर डी ओ, ग्रैंड कोड लाइन के राष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, जी टी रोड के कारण गया शहर का देशभर में पहचान है।

          गया शहर में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में देश, विदेश के लोग पिंडदान करने, विष्णुपद मंदिर दर्शन करने, तथा भगवान बुद्ध का दर्शन करने बोधगया आते है, इसलिए इस शहर के स्मार्ट सिटी होने से यहां चौहमुखी विकास होगा, आमजन की सुविधा बढ़ेगी।

       नेताओं ने कहा कि गया नगर निगम गया शहर को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल कराने हेतु लगातार साफ, सफाई,एवम् अन्य अहर्ताएं जो स्मार्ट सिटी के लिए जरूरी है, उसे पूरा करने हेतु लगातार प्रयासरत है।

           आज केंद्रीय शहरी विकास एवम् आवास मंत्री श्री हरदीप सिंह पूरी जी को इस संबंध में तैयार ज्ञापन टि्वट एवम् ई मेल तथा रजिस्टर्ड डाक के द्वारा भेजा गया, जिसकी प्रतिलिपि श्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बिहार को भी प्रेषित किया गया है।

मंत्री को लिखा खत :- 

सेवा में,

      श्री हरदीप सिंह पूरी जी,

      माननीय शहरी विकास

       एवम् आवास मंत्री

       भारत सरकार, नई दिल्ली।

विषय - अति प्राचीन एवम् अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बिहार राज्य के गया शहर को देश के स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल करने के संबंध में।

महाशय,

     उपरयुकत विषय के संबंध में विनम्रता पूर्वक कहना है कि बिहार राज्य के गया शहर जो विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थान रखता है, जहां लाखो, लाख की संख्या में लोग पिंडदान करने तथा  विष्णुपद मंदिर एवम् बोधगया  भगवान बुद्ध के दर्शन करने आते है।

      गया शहर सड़क, रेल एवम् वायु तीनों मार्गो से जुड़ा हुआ है, तथा गया नगर निगम विगत कई वर्षों से गया शहर को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल कराने हेतु साफ, सफाई सहित अन्य पैमानों को लेकर काफी प्रयासरत भी है।

         बिहार राज्य के उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र जहां राज्य का एक मात्र आई, आई, एम केंद्रीय विश्वविद्यालय , ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, डी आर डी ओ, इंडियन इंस्टी्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट आदि के होने के करें यहां सम्पूर्ण भारत के छात्र पढ़ने को आते है।

            बिहार राज्य के पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, बिहारशरीफ देश के स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल है, परंतु विश्व प्रसिद्ध गया शहर के इस सूची में शामिल नहीं है, जो बहुत ही गंभीर एवम् चिंतनीय विषय है।

       अतः श्रीमान से निवेदन है बिहार राज्य के गया शहर को देश के स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल करने की कृपा करे।

No comments:

Post a Comment