All Right Reseved

Monday, 8 November 2021

Gaya DM and Work: विकास कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

डीएम ने की जिले के विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा



गया जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह द्वारा धान अधिप्राप्ति के संबंध में बैठक कर अब तक किए  गए कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि वे किसानों द्वारा पैक्स/व्यपार मंडल को धान बेचने हेतु अधिक-से-अधिक ऑनलाइन निबंधन कराना सुनिश्चित करें। बैठक में बताया गया कि अब तक 2,52,76 किसानों द्वारा निबंधन कराया गया है। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी/कृषि सलाहकार को निदेश दिया है कि वे पैक्स के माध्यम से धान बेचने हेतु अधिक-से-अधिक किसानों को प्रेरित/जागरूक करें। ताकि उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य ₹ 1940 प्रति क्विंटल (सामान्य ग्रेड धान) प्राप्त हो सके।*

             जिला पदाधिकारी ने जिला के किसानों से अपील किया है कि वे अपना धान पैक्स/व्यापार मंडल के माध्यम से ही बेचे साथ ही उसी समय (ऑन द स्पॉट) प्रिंटेड फ़ॉर्म में प्राप्ति रसीद भी पैक्स/व्यापार मंडल से प्राप्त करें। उन्होंने किसानों से कहा कि *15 नवंबर से धान की खरीद प्रारंभ हो जाएगी।* उससे पहले किसान अपना ऑनलाइन निबंधन अवश्य करा लें तभी वे पैक्स/व्यापार मंडल को धान बेच सकेंगे। *उन्होंने किसानों को आगाह किया कि वे बिचौलियों से बचते हुए अपना धान पैक्स/व्यापार मंडल को 1940 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित दर पर ही बेचें।*

             *जिला पदाधिकारी ने सभी पैक्स/व्यापार मंडल को निदेश दिया है कि वे किसानों को क्रय केंद्र पर ही प्रिंटेड प्राप्ति रसीद देना सुनिश्चित करें।* प्राप्ति रसीद में मुख्य रूप से पैक्स/व्यापार मंडल का नाम, कृषक का नाम, पता, बिक्री की गई धान की मात्रा (क्विंटल में), धान का समर्थन मूल्य, कृषक का हस्ताक्षर/अंगूठे का निशान, प्रबंधक/अध्यक्ष का हस्ताक्षर एवं मुहर, धान अधिप्राप्ति रसीद 2021-22 का क्रमांक तथा तिथि सहित अन्य आवश्यक विवरण अवश्य हो।

              *बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि ₹1940 प्रति क्विंटल (सामान्य ग्रेड) धान का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। गया जिले में 2,50,000 मैट्रिक टन धान खरीद करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अगर किसानों को धान बेचने में कोई समस्या आती है तो वह कॉल सेंटर टॉल फ्री नंबर- 18001800110 पर अथवा जिला नियंत्रण कक्ष के दुरभाष संख्या-0631 2222253 पर अपनी समस्या बता सकते हैं।*  जिले में अधिक-से-अधिक किसान 15 नवंबर तक अपना निबंधन  अवश्य करा लें। जो किसान पहले निबंधन करा लेंगे उनसे पहले धान क्रय किया जाएगा। 

              *अब तक कुल 315 पैक्स/व्यापार मंडल मंडलों का धान अधिप्राप्ति कार्य हेतु चयन किया गया है। जिला पदाधिकारी के द्वारा निदेश दिया गया है कि मगध सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, गया द्वारा सभी सक्षम पैक्स/व्यापार मंडलों को कैश क्रेडिट ऋण की सुविधा उपलब्ध करावे ताकि किसानों का भुगतान ससमय किया जा सके।*

No comments:

Post a Comment

LazyLoad.txt Displaying LazyLoad.txt.