-->

All Right Reseved

Friday, 9 September 2022

बड़ी खबर | चुनाव की बजी डुगडुगी | [बिहार नगर पालिका चुनाव तिथि की हुई घोषणा]{नगर पालिकाओं, नगर निगमों, नगर परिषदों, नगर पंचायतों का चुनाव}-ANJnewsMEDIA

 बिहार नगर पालिका चुनाव तिथि की हुई घोषणा

नगर पंचायत चुनाव की डुगडुगी बजी 

वजीरगंज Block में चुनावी सरगर्मी बढ़ी 

बड़ी खबर | चुनाव की बजी डुगडुगी | [बिहार नगर पालिका चुनाव तिथि की हुई घोषणा]{नगर पालिकाओं, नगर निगमों, नगर परिषदों, नगर पंचायतों का चुनाव}-ANJnewsMEDIA
बिहार नगर पालिका चुनाव का हुआ ऐलान
राज्य सहित ज़िले के नगर पंचायतों में चुनावी सरगर्मी
गया : राज्य के 72 नगर पालिकाओं तथा 11 नगर निगमों 26 नगर परिषदों एवं 42 नगर पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है राज्य सरकार द्वारा नवगठित उत्क्रमित सीमा विस्तारित 152 नगर पालिकाओं तथा 6 नगर निगमों एवं 44 नगर परिषदों तथा 95  नगर पंचायतों का गठन करने का निर्णय लिया गया है क्योंकि वैधानिक प्रावधानों के अधीन उन नगरपालिका के लिए चुनाव कराना आवश्यक हो गया है, अतः बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 (अधिनियम संख्या 11, 2007)

नगर पंचायत आम चुनाव 2022 के लिए मतदान एवं मतगणना हेतु सूचना के आदान-प्रदान हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसमें कई पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। चुनाव के दौरान वजीरगंज नगर पंचायत का नियंत्रण कक्ष पूरे व्यापक स्तर पर कार्य करेगा। 

इस तरह से बिहार नगर पालिका का चुनाव तिथि की घोषणा कर दिया गया है।  

प्रथम चरण का चुनाव नामांकन तिथि -   10 - 09- 2022 & 19  - 09- 2022  

द्वितीय चरण का चुनाव नामांकन तिथि -   16 - 09- 2022 & 24  - 09- 2022  

मतदान  तिथि -   10 - 10- 2022 - प्रथम चरण

मतदान  तिथि -   20 - 10- 2022 - द्वितीय चरण

मतगणना तिथि -   12  - 10 - 2022 - प्रथम चरण

मतगणना तिथि -   22 - 10 - 2022 - द्वितीय चरण

बड़ी खबर | चुनाव की बजी डुगडुगी | [बिहार नगर पालिका चुनाव तिथि की हुई घोषणा]{नगर पालिकाओं, नगर निगमों, नगर परिषदों, नगर पंचायतों का चुनाव}-ANJnewsMEDIA
निर्धारित चुनाव तिथि 
वजीरगंज Block में नियंत्रण कक्ष स्थापित होने से वजीरगंज नगर पंचायत के भावी उम्मीदवारों में चहल- पहल बढ़ गई है। भावी उम्मीदवारगण क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। भावी उम्मीदवारों में संतोष कुमार, वीरेन्द्र कुशवाहा व अन्य नगर पंचायत क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। वे डोर-टू-डोर वोटरों के पास जा रहे हैं। वोट देने के लिए वोटरों से निहोरा कर रहे हैं। वजीरगंज में अब नगर पंचायत चुनाव का चुनावी पारा चढ़ने लगा है। 


भावी उम्मीदवारों सहित प्रखंड स्तरीय कर्मचारियों में भी चुनावी सरगर्मी अब दिखने लगी है।

बड़ी खबर | चुनाव की बजी डुगडुगी | [बिहार नगर पालिका चुनाव तिथि की हुई घोषणा]{नगर पालिकाओं, नगर निगमों, नगर परिषदों, नगर पंचायतों का चुनाव}-ANJnewsMEDIA
बने रहिए ! अंजन्यूजमीडिया के साथ
नगर पंचायत चुनाव की प्रशासनिक तैयारी ज़ोरों पर है। कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव होंगे। अब मूड बिल्कुल चुनावी हो चुका है। 

कई उम्मीदवार भाग्य आज़माने के लिए नगर पंचायत चुनाव के अखाड़े में उतरेंगे, तो इसी कड़ी में कई भावी उम्मीदवार लंगोटा कसे तैयार हैं। चुनावी अखाड़ा भी पूरी तरह तैयार है। चुनावी इंतजार का पटाक्षेप हो चुका है। 


➖Anjnewsmedia Presentation

No comments:

Post a Comment

LazyLoad.txt Displaying LazyLoad.txt.