All Right Reseved

Friday, 25 November 2022

DM Action | Big News {आमस अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी को DM ने किया निलंबित} (गया में CO और KC पर चला DM का हथौड़ा) [DM ने सभी CO एवं सभी KC को दिया सख्त चेतावनी]- (कई CO और KC के फसने की उम्मीद, जाँच जारी, DM की कठोर कार्रवाई से अंचलों में मची हड़कंप)- हथौड़ा मार Report ! AnjNewsMedia

पद का दुरूपयोग कर राजस्व कर्मचारी द्वारा बरती गई अनियमितता के आलोक में DM ने की कठोर कार्रवाई 

मो0 अली खाँ, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय, आमस को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है : DM 

गया में CO और KC पर चला DM का हथौड़ा 

गया में सुशासन की खुली पोल

  • ■  कार्य मे लापरवाही बरतने वाले 01 सीओ एवं 03 राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध डीएम ने किया सख्त कार्रवाई
  • ■  डीएम से सभी सी०ओ० एवं राजस्व कर्मचारियों को ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करने का दिया सख्त निर्देश
  • ■  वरीय पदाधिकारी द्वारा अंचल निरीक्षण के दौरान पाई गई लापरवाही की जांच प्रतिवेदन के आलोक में डीएम ने राजस्व कर्मचारी आमस को किया निलंबित
  • ■ टिकारी सी०ओ० एवं टिकारी के 2 राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध प्रपत्र-क गठित करते हुए विभागीय कार्रवाई की गई शुरू

DM Action | Big News {आमस अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी को DM ने किया निलंबित} [DM ने सभी CO एवं सभी KC को दिया सख्त चेतावनी]- (कई CO और KC के फसने की उम्मीद, जाँच जारी, DM की कठोर कार्रवाई से अंचलों में मची हड़कंप)- हथौड़ा मार Report ! AnjNewsMedia
Thiyagarajan SM
DM, Gaya 
गया : जिला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की आयोजित मासिक बैठक में अंचलाधिकारी एवं कुछ अंचलों में कार्यरत राजस्व कर्मचारी के कार्यो में घोर लापरवाही बरतने का मामला देखा गया।

इसके साथ ही हर बुधवार तथा गुरुवार को जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा सभी अंचल कार्यालयों का भी विस्तारपूर्वक जांच की जाती है।

विभिन्न अंचलों में किए जा रहे कार्यों की जांच के दौरान टिकारी अंचलाधिकारी आनंद प्रकाश राम एवं  राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र कुमार सिंह तथा राजस्व कर्मचारी हरदेव कुमार द्वारा कार्यों को सही ढंग से नहीं निष्पादन करने के साथ-साथ काफी अधिक संख्या में आवेदनों को अपने स्तर पर लंबित पाया गया।

वरीय पदाधिकारी द्वारा किए गए जांच के दौरान प्राप्त प्रतिवेदन की समीक्षा के क्रम में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर जिला पदाधिकारी त्यागराजन द्वारा आरोपों की पुष्टि के उपरांत अंचलाधिकारी टिकारी तथा टिकारी अंचल के 2 राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध प्रपत्र-क गठित करते हुए विभागीय कार्रवाई किया है। 
DM Action | Big News {आमस अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी को DM ने किया निलंबित} [DM ने सभी CO एवं सभी KC को दिया सख्त चेतावनी]- (कई CO और KC के फसने की उम्मीद, जाँच जारी, DM की कठोर कार्रवाई से अंचलों में मची हड़कंप)- हथौड़ा मार Report ! AnjNewsMedia

अपर समाहर्ता मनोज कुमार द्वारा किये गए जांच एवं डीएम गया के निर्देश के आलोक में भूमि सुधार उप समाहर्ता शेरघाटी के द्वारा प्राप्त मंतव्य एवं जांच प्रतिवेदन के आधार पर आमस अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मोहम्मद अली खान द्वारा अवैध जमाबंदी कायम करने एवं अपने पद का दुरूपयोग कर राजस्व कर्मचारी द्वारा बरती गई अनियमितता के आलोक में बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के भाग IV के नियम 9 – (1) (क) के आलोक में मो0 अली खाँ, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय, आमस को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। 

इसके साथ ही अंचल अधिकारी, आमस को निदेश दिया है कि मो० खाँ, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय, आमस के विरुद्ध साक्ष्य सहित आरोप- पत्र प्रपत्र 'क' का गठन कर तीन दिनों के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगें, ताकि मो० खाँ के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ की जा सके।

DM त्यागराजन ने बताया कि ज़िले के और भी अंचलों का जांच करवाई जा रही है, अगले 5 से 6 दिनों में और भी दोषी कर्मियों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने सभी अंचलाधिकारी एवं सभी राजस्व कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दिया कि अपने अंचलों में जमीन सम्बंधित विभिन्न प्रकार के लंबित आवेदनों को जांच करते हुए त्वरित गति से निष्पादन करें।

इसके अलावा अंचलाधिकारी सदर, अंचलाधिकारी आमस तथा अंचलाधिकारी बोधगया के विरुद्ध जमीन से संबंधित अधिक मामले लंबित रखने की पुष्टि जांच में हुई है, जिसके आलोक में प्रपत्र-क गठित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

इसके अलावा टिकारी अंचल के सुरेंद्र कुमार सिंह राजस्व कर्मचारी टेकारी को भी निलंबित किया गया है।

अब खुलने लगा CO और KC के भारी धांधली का आरोप। जैसे- जैसे जाँच होता जा रहा है फंसते जा रहे है CO- KC अपने अनियमितता के बुने हुए जाल में, जो अब उजागर हो रहा है। वर्षों का जंग अब छूट रहा है। गया में सुशासन की खुली पोल। 

सुशासन की आड़ में ऐसे हो रही थी खुलेआम धांधली।  अब सच्चाई का पता चल गया, हथौड़ा मार के। ना, जानूं ! कितने CO और KC पर गाज गिरेगी, वक्त बताएगा। दिल थाम के बैठे रहिए, और देखिए, नजारा। सुशासन की खोज में कहीं नहीं मिला- सुशासन। आगे होता है क्या, देखते रहिए ? 

- हथौड़ा मार Report ! AnjNewsMedia Presentation 

No comments:

Post a Comment