All Right Reseved

Saturday, 26 November 2022

Gaya : (गया कोर्ट में मना संविधान दिवस ) - Anjnewsmedia

73 वें संविधान दिवस के सुअवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर, गया में संविधान की प्रस्तावना के साथ हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Gaya : (गया कोर्ट में मना संविधान दिवस ) - Anjnewsmedia


गया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मनोज कुमार तिवारी के निर्देशानुसार 73 वें संविधान दिवस के सुअवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर, गया में न्यायिक पदाधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में संविधान की प्रस्तावना के साथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।

 अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश सह सचिव अंजू सिंह के नेतृत्व में सभी न्यायिक पदाधिकारियों और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारियों और सिविल कोर्ट के तृतीय एवं चतुर्थ संवर्ग के सभी कर्मचारियों उपस्थिति में संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर शपथग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ने बताया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्दशानुसार 26 नवम्बर से 02 दिसंबर 2022 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया, जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से संविधान सप्ताह मनाया जा रहा है।



भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, गंगा समभूमि प्रादेशिक केंद्र, पटना में संविधान दिवस का आयोजन

पटना : गंगा समभूमि प्रादेशिक केंद्र, भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, भारत सरकार, पटना में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। 

इस अवसर को महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, गंगा समभूमि प्रादेशिक केंद्र, पटना, के प्रभारी अधिकारी, डॉ. गोपाल शर्मा, वैज्ञानिक ई ने अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भारतीय संविधान की प्रस्तावना का को पढ़ा। इसके बाद केंद्र के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इसका पालन किया।

उन्होंने भातीय संविधान के गौरव को संजोने एवं महान भारतीय संविधान की विचारधारा को बनाए रखने के लिए हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए "भारत का संविधान एवं इसके मूल्य तथा मौलिक सिद्धांत" विषय पर एक व्याख्यान भी दिया। उन्होंने इसके महत्ता पर भी बात की और भारतीय संविधान के विकास में योगदान देने वाले विभूतियों को याद किया।

उन्होंने भारतीय संविधान की प्रस्तावना यानी भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने पर जोर दिया, जिसका उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता को सुरक्षित करना है तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए भाईचारे को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि संविधान में अंकित अधिकार आवश्यक हैं लेकिन विशेषाधिकार नहीं हैं।

डॉ. एम.ई.हसन, वैज्ञानिक ई ने भी संविधान दिवस एवं इसके संशोधनों के महत्व पर जोर दियाI

सत्र का समापन मनीष चंद्र पटेल की टिप्पणी और धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। अन्य कर्मचारियों में विजय कुमार, कार्यालय अधीक्षक, देव कुमार, कनिष्ठ प्राणी सहायक,प्रेमजीत कुमार सिंह एमटीएस, सौरभ कुमार सिंह, आशुलिपिक और सुनीता देवी एमटीएस भी इस मौके पर मौजूद थीं।


➖Anjnewsmedia Presentation

No comments:

Post a Comment