All Right Reseved

Saturday, 3 December 2022

DM Action Top(बड़ी खबर) {DM ने 8 राजस्व कर्मचारियों की सेवा को किया ख़त्म} [KC सहित अंचलों में मची हड़कंप ]- हथौड़ा मार Report ! AnjNewsMedia

DM ने 8 KC पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उनकी सेवा कर दी ख़त्म, मची अंचलों में हड़कंप 

DM Action Top(बड़ी खबर) {DM ने 8 राजस्व कर्मचारियों की सेवा को किया ख़त्म} [KC सहित अंचलों में मची हड़कंप ]- AnjNewsMedia
DM Action ! Thiyagarajan SM, DM, Gaya 

गया : संविदा पर नियोजित राजस्व कर्मचारी के द्वारा अपने कार्यों में उदासिनता बरतने, दाखिल खारिज नियमों का अनुपालन न कर समयावधि में निष्पादन नहीं करने एवं कार्य असंतोषजनक पाये जाने के कारण कार्यहित एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए कठोर कार्रवाई किया है। उन्होंने नियोजित राजस्व कर्मचारी की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त किया।

DM Action Top(बड़ी खबर) {DM ने 8 राजस्व कर्मचारियों की सेवा को किया ख़त्म} [KC सहित अंचलों में मची हड़कंप ]- AnjNewsMedia

इसके साथ ही अंचल अधिकारी, डुमरिया ने डीएम से अनुरोध किया कि विनोद कुमार, संविदा नियोजित राजस्व कर्मचारी, डुमरिया का अगले एक वर्ष के लिए सेवा अवधि विस्तार किया जाए, इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने संविदा विस्तार को अस्वीकृत कर दिया है। अंचल अधिकारी को आदेश दिया कि उक्त संविदा नियोजित राजस्व कर्मचारी के जिम्मे जो भी हल्का थे, उसे अन्य राजस्व कर्मचारी के बीच आवंटित / प्रभार हस्तगत कराते हुए तीन दिनों के अन्दर प्रतिवेदित करना सुनिश्चित करेगें।

DM Action Top(बड़ी खबर) {DM ने 8 राजस्व कर्मचारियों की सेवा को किया ख़त्म} [KC सहित अंचलों में मची हड़कंप ]- AnjNewsMedia

उन्होंने बेलागंज अंचल के संविदा राजस्व कर्मचारी देवेंद्र रजक, वजीरगंज के संविदा राजस्व कर्मचारी महेश्वरी भगत, गुरारू अंचल के संविदा राजस्व कर्मचारी मुनीलाल यादव, इमामगंज अंचल के संविदा राजस्व कर्मचारी परमानंद मिश्र, बाराचट्टी अंचल के संविदा राजस्व कर्मचारी भूपेंद्र नारायण सिन्हा, बाराचट्टी अंचल के संविदा राजस्व कर्मचारी चंद्रदेव यादव, डोभी अंचल के संविदा राजस्व कर्मचारी दिनेश गिरी तथा नीमचक बथानी अंचल के संविदा राजस्व कर्मचारी रामचंद्र यादव को राजस्व संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने के कारण जिला पदाधिकारी ने संबंधित संविदा पर कार्यरत राजस्व कर्मचारियों की सेवा समाप्त किया है।


- हथौड़ा मार Report ! AnjNewsMedia Presentation

No comments:

Post a Comment

LazyLoad.txt Displaying LazyLoad.txt.