All Right Reseved

Tuesday, 6 December 2022

DM | की हरी झंडी {महिलाओं की स्कूटी अलख रैली} | [महिलाएं- लड़कियाँ रहें सुरक्षित: DM] | (Ladies Scooty Alakh Rally)- AnjNewsMedia

DM ने "अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा" पर जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

DM | की हरी झंडी {महिलाओं की स्कूटी अलख रैली} | [महिलाएं- लड़कियाँ रहें सुरक्षित: DM] | (Ladies Scooty Alakh Rally)- AnjNewsMedia
बहनों की जागरूकता स्कूटी रैली !
महिलाओं को कर रहा जागरूक 

  • महिलाओं में अलख जगा रहीं हैं स्कूटी वाली दीदी
  • महिला बुलंद ! समझो समाज बुलंद  
  • दीदी की स्कूटी रैली से महिलाओं में जागी आत्मबल 

गया : अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा (25 नवम्बर से 10 दिसम्बर) के दौरान गया जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं के प्रति हिंसा के उन्मूलन के लिए आमजनों में जागरूकता के उद्देश्य से महिलाओं द्वारा जागरूकता स्कूटी रैली निकली गई।

DM | की हरी झंडी {महिलाओं की स्कूटी अलख रैली} | [महिलाएं- लड़कियाँ रहें सुरक्षित: DM] | (Ladies Scooty Alakh Rally)- AnjNewsMedia
जागरूकता स्कूटी रैली को DM त्यागराजन ने
हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इस स्कूटी रैली का शुभारंभ DM डॉ० त्यागराजन एसएम ने हरी झंडी दिखाकर की। जाहिर हो रैली में महिला हिंसा उन्मूलन जागरूकता हेतु पाँच रथ को रवाना किया गया है।

DM के हरी झंडी के उपरांत समाहरणालय से निकलकर गया शहरी क्षेत्र में स्कूटी रैली दिन भर भ्रमणशील रहकर लोगों में जागरूकता का अलख जगाया। जिसे लोगों ने काफी सराहा। 

DM | की हरी झंडी {महिलाओं की स्कूटी अलख रैली} | [महिलाएं- लड़कियाँ रहें सुरक्षित: DM] | (Ladies Scooty Alakh Rally)- AnjNewsMedia

उक्त अवसर पर DM त्यागराजन ने बताया कि महिला एवं बाल विकास निगम के निदेश पर अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा के तहत पूरे जिले में कई कार्यक्रम कराये जा रहे हैं।

इससे संबंधित गतिविधियाँ कराये जा रहे है। जिसका मुख्य उद्देश्य है कि महिलाएं एवं लड़कियाँ सुरक्षित रहें। इसके लिए जिला प्रशासन लगातार तत्पर हैं और प्रयासरत है। 

विदित हो कि जिला में दिनांक 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। DM त्यागराजन द्वारा इस हेतु सभी संबंधित विभागों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिया गया है।

DM | की हरी झंडी {महिलाओं की स्कूटी अलख रैली} | [महिलाएं- लड़कियाँ रहें सुरक्षित: DM] | (Ladies Scooty Alakh Rally)- AnjNewsMedia

इसके आलोक में लगातार विभिन्न गतिविधियाँ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा लगातार इस विषय पर कार्य किये जाने तथा दोषियों के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई भी चिहिन्त कर किये जाने की जानकारी दी गई।

घरेलू हिंसा तथा अन्य लैंगिक हिंसा के रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया।

DM | की हरी झंडी {महिलाओं की स्कूटी अलख रैली} | [महिलाएं- लड़कियाँ रहें सुरक्षित: DM] | (Ladies Scooty Alakh Rally)- AnjNewsMedia
DM त्यागराजन ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और अन्य कुरीतियों से संबंधित विभिन्न कानून बनाई गई है। जिसका पूर्ण लाभ उन्हें मिले। इस हेतु जागरूकता की अलख जगाई जा रही है। जो समाज के लिए बेहद जरुरी है। 

इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई०सी०डी०एस०, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक एन०एन०एम०, महिला पर्यवेक्षिका, जिला परियोजना प्रबंधक महिला एवं बाल विकास निगम, गया वन स्टॉप की केन्द्र प्रशासिका, परामर्शी उपस्थित थे।


- AnjNewsMedia Presentation

No comments:

Post a Comment