All Right Reseved

Monday, 19 December 2022

{गया कॉलेज में होगा प्रथम चरण के चुनाव का मतगणना} (मतगणना कल, प्रशासनिक तैयारी पूरी) (Vote counting tomorrow, administrative preparations complete) [EVM खुलेगा ! होगा भाग्य का फैसला]- AnjNewsMedia

नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के  प्रथम चरण का मतगणना कल, तैयारी पूरी

कल खुलेगा EVM ! होगा भाग्य का फैसला

{गया कॉलेज में होगा प्रथम चरण के चुनाव का मतगणना} (मतगणना कल, प्रशासनिक तैयारी पूरी) (Vote counting tomorrow, administrative preparations complete) [EVM खुलेगा ! होगा भाग्य का फैसला]- AnjNewsMedia

गया : नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण के मतगणना के सफल आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। कल होगा मतगणना। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ गया जिला प्रशासन मतगणना के लिए तैयार। 

पारदर्शी, स्वच्छ, निष्पक्ष वातावरण में नगर पालिका आम निर्वाचन के मतगणन कार्य कल होगा। जिसके लिए जिला प्रशासन ने गया कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है। गया कॉलेज में होगा मतगणना। 

मतगणना केंद्र पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था की गई है। 

{गया कॉलेज में होगा प्रथम चरण के चुनाव का मतगणना} (मतगणना कल, प्रशासनिक तैयारी पूरी) (Vote counting tomorrow, administrative preparations complete) [EVM खुलेगा ! होगा भाग्य का फैसला]- AnjNewsMedia 

जाहिर हो 20 दिसंबर 2022 को होगा प्रथम चरण का मतगणना 

गया कॉलेज गया में बनाया  गया वज्रगृह तथा मतगणना केंद्र :- 

 ■  मानविकी भवन में

  •   ● नगर परिषद शेरघाटी
  •   ● नगर परिषद टेकारी
  •   ●नगर पंचायत वजीरगंज
  •   ● नगर पंचायत खिजरसराय

■  वाणिज्य भवन में

  •       ● नगर पंचायत इमामगंज

■   सी०वी० रमन भवन में

  •       ● नगर परिषद बोधगया

मतदान केंद्रों पर सफाई व्यवस्था, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था एवं टॉयलेट की व्यवस्था को मुकम्मल बनाया गया है। साथ ही इंटरनेट, सीसीटीवी,  मतगणना संबंधित डेटा को टाइमली अपलोड करने हेतु कंप्यूटर सिस्टम, सभी कमरों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है। 

साथ ही हर काउंटिंग हॉल में मतगणना कर्मियों/ पदाधिकारी के लिए भोजन/ पेयजल/ चाय- बिस्किट इत्यादि की पूरी व्यवस्था होगी। सर्व के लिए पर्याप्त टीम रखा गया है।


- ANJ NEWS MEDIA PRESENTATION

No comments:

Post a Comment

LazyLoad.txt Displaying LazyLoad.txt.