All Right Reseved

Friday, 26 May 2023

Congress News | {Modi 9 साल ! 9 सवाल ! देश बेहाल} | (Latest News) | [Today Top News]- Anj News Media- Exclusive Report

Modi सरकार के 9 साल में देश हुआ बेहाल: Congress

Congress News | {Modi 9 साल ! 9 सवाल ! देश बेहाल} | (Latest News) | [Today Top News]- Anj News Media- Exclusive Report
Congress ने कहा Modi ने देश को किया बदहाल

आज Modi सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर Congress पार्टी ने मोदी सरकार से नौ सवाल पूछे हैं। 

जिसमें देश की अर्थव्यवस्था, कृषि और किसान, भ्रष्टाचार, चीन और राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक सद्भाव, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक संस्थाएं, जनकल्याण की योजनाएं, कोरोना मिस मैजेनमेंट शामिल है। जिसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने आज "9 साल, 9 सवाल" बुकलेट जारी किया है।   

मोदी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल में जुमलो की बरसात एवं झूठी घोषणाओं की भरमार से आमजन त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह,शिव कुमार चौरसिया,  सुनील सिन्हा,सुरेंद्र मांझी, विनोद उपाध्याय, मो समद, असरफ इमाम, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, विशाल कुमार, रूपेश चौधरी, अशोक राम, आदि ने कहा की विगत 09 वर्षो में लोगो को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाला, तथा तानाशाही फैसलों की मार झेलनी पड़ रही है, जुमलो के दम पर सत्ता में आई मोदी सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया।

नेताओं ने कहा की मोदी सरकार कलाधन लाकर प्रत्येक देशवासियों को 15 लाख देने, प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरी का वादा, 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने, 2022 तक सभी बेघरों को घर देने आदि पूरी तरह हवा, हवाई सिद्ध हुआ।

नेताओ ने कहा की आज व्यापारी जी एस टी के गलत नीतियों से परेशान है। अग्निवीर के फैसले ने युवाओं के सपने को कुचल दिया। जब वे विरोध में उतरे तो उन्हें धमकाया गया की उसका भविष्य चौपट कर दिया जाएगा।

नेताओं ने कहा नौ वर्षो में छह हजार से ज्यादा विरोधी दलों के नेता कार्यकर्ता समर्थक, सोशल एक्टिविस्ट, आदि जब भी सरकार के विफलताओं एवं गलत नीतियों की बातें की तो इनपर देशद्रोह का झूठी मुकदमा कर फंसा दिया गया। IT, CBI, ED को हाथ की कठपुतली बना कर विरोधियों को डरने का काम कर रही है।

नेताओं ने कहा की "नाकामी के नौ साल" से जनता ऊब चुकी है।  कर्नाटक चुनाव इसका सबूत है। जहां जनता ने सीधे तौर पर PM एवं वहां की भ्रष्ट Modi सरकार को नकार दिया ।

नेताओं ने कहा मोदी सरकार की नाकामी की लहर दक्षिण से चली है। जो पूरे देश को समेट लेगी। जनता आगामी लोकसभा चुनाव के इंतजार में है। वह करारा जवाब देगी।

  • नेताओं ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेताओं का देश के प्रमुख शहरों में दो दिनों तक PC कर मोदी सरकार से 09 साल, 09 सवाल  पूछेंगे। 
  • जिसका अनुशरण संपूर्ण देशभर में कांग्रेसजन जिला, प्रखंड, पंचायत, वार्ड, गांव, मुहल्ला में 9 साल, 09 सवाल, देश बेहाल को जन- जन, घर- घर में पहुंचाएंगे।

- Anj News Media Presentation

No comments:

Post a Comment